मुजफ्फर नगर, मई 21 -- मुजफ्फरनगर। सम्भालेहड़ा-कुतुबपुर नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान दिनदहाड़े मीरापुर पुलिस की बाईक सवार 15 हज़ार के ईनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि घायल बदमाश ने करीब डेढ़ माह पूर्व मीरापुर-खतौली मार्ग पर पुट्टी से भरी कैंटर गाड़ी लूटी थी। घायल बदमाश पर नोएडा, मेरठ व मुजफ्फरनगर समेत कई जनपदों में लूट डकैती जैसे आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस के अनुसार बदमाश ने डेढ़ माह पूर्व साथियों संग कैंटर गाड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था।आज फिर वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।घायल यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी बदमाश घायल बदमाश ने अपना नाम वाहिद पुत्र यामीन निवासी गांव ललियाना थाना किठौर बताया।मुठभेड़ की...