कुशीनगर, अप्रैल 8 -- कुशीनगर। निज संवाददाता कप्तानगंज कस्बे में किसान चौक के पास दो स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मंगलवार की देर रात तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है। उसके कब्जे से बाइक और अवैध पिस्टल बरामद की गई है। हालांकि उसका साथी अंधेरे का फायदा लेकर भाग निकला।बीते सोमवार की देर रात कप्तानगंज कस्बे में किसान चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने सभासद और एक अन्य व्यक्ति के घर चढ़ कर कई राउंड फायरिंग की थी। इलाके के लोग डर गए थे। कप्तानगंज थाने में इस मामले में अज्ञात बदमाशों पर दो केस दर्ज किए गए हैं। घटना के बाद से ही अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में मंगलवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.