पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
आगरा, जून 21 -- जैतपुर के रूपपुरा गांव में 18 जून को संतोषी माता के मंदिर में आरती करते समय प्रदीप मिश्रा (42) की रंजिशन गोली मारकर हत्या की गई थी। शनिवार देर रात कमतरी पुल पर हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सोमेश पाराशर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि चैकिंग के दौरान रोकने पर आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर बीहड़ में कूदकर भाग रहा था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने पर वह घायल हो गया। गिरफ्तार किए गये सोमेश पाराशर के पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया तमंचा, खोखा और जिंदा करतूस बरामद किया है। इससे एक दिन पहले सोमेश पाराशर के दोस्त जैतपुर के सत्यम पुरोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।बता दें कि मृतक के भाई अवधेश मिश्रा ने गांव के कन्हैयालाल पाराशर, उनके बेटे सोमेश पाराशर, जैतपुर के श्याम नौपुत्रा, सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.