बलिया, अप्रैल 2 -- बलिया। पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ में सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गये। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सहतवार थाना क्षेत्र के अकबरपुर में नलकूप और एमआरएफ सेंटर तथा स्टेट ट्यूबवेल का 11 केवीए का 12 पोल (करीब 1.8 किमी) का लगभग 2.30 कुंतल तार चोरी हो गया था। जांच में पता चला कि नलकूप के ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसमें लगे ताबें के क्वायल, कोर और तेल भी चोरी हो चुका है। इसके पहले 26 मार्च को दुधैला लाइन के आठ पोल (1.2 किमी) तार और डाग कन्डक्टर चोरी हो चुके थे। उपकेंद्र रेवती के जेई आनंद प्रकाश जायसवाल की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस से रात करीब एक बजे बदमाशों का सामना हो गया। चार पहिया वाहनों में सवार बदमाशों की पुलिस ने घेराबंदी की तो वह फायरिंग कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.