फिरोजाबाद, मार्च 28 -- टूंडला, शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी होने पर सीओ टूंडला पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। तलाशी में उसके पास से अवैध असलहा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार लुटेरे से लूट के मामले में तहकीकात कर रही है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। विगत दिनों टूंडला थाना एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था कि हाईवे किनारे स्थित पारस कोल्ड स्टोर के निकट ग्रे कलर की अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरे उसके पुत्र का मोबाइल लूटकर भाग गए थे। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया था। शुक्रवार रात को मुखबिर ने सूचना दी कि बन्ना रोड एफएच मेडिकल कॉलेज के पास बाइक सवार लु...