हापुड़, जनवरी 8 -- कोतवाली पुलिस और शातिर अपराधी के बीच बुधवार की रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शातिर अपराधी पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश पर मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस और 1700 रुपये बरामद किए गए हैं। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हापुड़ कोतवाली की ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी द्वारा संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। अात्मरक्षार्थ पुलिस ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.