उरई, जून 13 -- जालौन। संवाददाता जालौन पुलिस और बदमाश के बीच देर रात जालौन-कोंच रोड पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शातिर बदमाश छोटे लाल उर्फ लादेन के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।एसओजी, सर्विलांस प्रभारी रिंकू चौधरी एवं कोतवाली निरीक्षक हरिशंकर चंद की संयुक्त टीम देर रात जालौन-कोंच रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोना वाले रास्ते पर एक बदमाश किसी वारदात की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान चुर्खी निवासी छोटे लाल उर्फ लादेन पुत्र कमलेश के रू...