बुलंदशहर, मार्च 15 -- कोतवाली पुलिस की बाइक सवार शातिर बदमाश से शनिवार देर रात ककोड़ रोड पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम ककोड़ रोड स्थित जौली गेट के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर जेवर अड्डे की तरफ तेजी से भागने लगा।पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पै...