फिरोजाबाद, अप्रैल 3 -- टूंडला। थाना टूंडला ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार कर लिया। लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी और सीओ भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की बाइक सहित एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना रसूलपुर के नया रसूलपुर माता वाली गली निवासी अमित पुत्र नारायण सिंह ने 28 फरवरी को बाइक लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था। लूट का एसएसपी ने पर्दाफास करने के लिए दो टीमें गठित की थीं। शुक्रवार को थाना पुलिस को मुखविर ने सूचना दी कि बाइक लूट में वांछित चल रहा विकास पुत्र पम्मी लाल निवासी नागऊ, पुराना बाईपास रोड गेल गैस प्लांट के सामने खाली प्लाट के पास खड़ा है। जो बाइक बेचेने की फिराक में है। थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लुटेरा...