प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर बाजार के पास गुरुवार रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाश पुलिस के रोकने पर फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों के पास से तमंचा बरामद कर उनकी बाइक कब्जे में ले लिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले आया गया। घायल मानधाता थाना क्षेत्र के अरमान शेख और लीलापुर के अफजल उर्फ जानी बताए गए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी वृजनंदन राय ने बताया कि दोनों बदमाशों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य मामले दर्ज हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...