पुलिस मुठभेड़ में पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी, जून 3 -- पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को मंगलवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान उसे पैर में गोली लगी। इलाज कराने के बाद पूछताछ करते हुए लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया गया है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर निवासी शिव भोला निषाद पुत्र नत्थू निषाद ने वर्ष 2015 में अपने सगे साढ़ू अजय कुमार की हत्या की थी। जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। शिव भोला की पत्नी ने कई लोगों से कर्ज लेकर हाईकोर्ट से उसकी जमानत कराई थी। पांच महीने पहले जमानत पर छूटे शिव भोला का कर्ज के रुपयों को कर पत्नी माया देवी से अक्सर विवाद होता था। माया चाहती थी कि जिन लोगों से जमानत कराने के लिए उसने कर्ज लिया, उनको रुपये वापस करने में शिव भोला मदद करे, लेकिन शिव भोला इसके लिए तैयार नहीं था। सोमवार की रात इसी विवाद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.