पुलिस मुठभेड़ में पकड़े आरोपी दोष मुक्त
नोएडा, जून 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए दो आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन के अनुसार छह अगस्त 2022 को थाना फेज वन में तैनात उपनिरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस का दावा था कि हरौला क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर नहीं रुके और तेजी से भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर सेक्टर-14ए क्षेत्र के पास आरोपियों को घेर लिया था। आरोप था कि इस दौरान दोनों युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी चिन्की के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी इश्तकार अंसारी को बाद में गिरफ्तार करने का दावा किया गया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी ची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.