कन्नौज, अक्टूबर 1 -- सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर बुधवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई आमने-सामने की मुठभेड़ से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को तमंचा, कारतूस और ठगी में इस्तेमाल सामान के साथ धर दबोचा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की पृष्ठभूमि में 24 सितंबर को हुई एटीएम ठगी की वारदात है। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी विवेक राजपूत पुत्र उमेश चंद्र कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक एटीएम पर पहुंचे थे, जहां दो युवकों ने पिन बनाने का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और कुछ ही देर में खाते से 12 हजार रुपये पार कर दिए। पीडि़त की तहरीर पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गय...