लखीमपुरखीरी, जनवरी 5 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई भैंसें, अवैध हथियार व अन्य सामान बरामद किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस के अनुसार बदमाश सुहैल उर्फ काली पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी ग्राम मुड़वारा थाना गोला और मुन्ना पुत्र रफीकुल्ला निवासी ग्राम भूड़वारा को शनिवार की देर रात कोटवार जंगल क्षेत्र में घेरा गया। पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक महींद्रा पिकअप वाहन, पिकअप में लदी दो अदद भैंस और नकद 4700 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर अपर...