बागपत, सितम्बर 20 -- कोतवाली क्षेत्र में कीमती दुधारू पशुओं की चोरी करने आए दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पैरों में गोली लगने से घायल हो गए।पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है । सीओ चौरसिया ने बताया कि शनिवार रात खेकड़ा कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ चोरों की तलाश में बसी मार्ग पर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर चैकिंग कर रहे थे। तभी सामने से बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने बैटरी से उन्हें रुकने का इशारा किया। तभी उनमें से एक युवक बाइक से कूद कर फरार हो गया,जबकि बाकी दोनों युवक तेज गति में बाइक को मोड़ते हुए भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर कर पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने पुलिसकर्मियों पर फायर करने शुरू कर दिए। आत्मरक्षा में पुलिसकर्मियों ने भी फायरिंग की। ...