उन्नाव, अगस्त 1 -- उन्नाव। पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोच लिया। इसमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से उन्नाव और लखनऊ में लूटी गईं चेन, घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों पर लखनऊ, सीतापुर और बाराबंकी समेत कई जिलों में लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दही थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 26 जुलाई को आवास विकास स्थित पार्क में महिला से हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा कर दिया। इस मामले में थाना दही में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे बस्तीखेड़ा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बा...