अमरोहा, मार्च 3 -- गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर कातिलाना हमले के आरोपी मोहम्मद जीशान का शव घर लाए जाने की तैयारी की जा रही है। जीशान पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ था। उसके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोहम्मद जीशान सैफी कस्बे के एक इंटर कालेज से इंटर करने के बाद अपने बड़े भाई के साथ नोएडा चला गया था। कोरोना काल में वह वापस घर लौट आया था। बहनों की शादी के बाद कुछ समय पूर्व वह फिर नोएडा चला गया। जीशान के पिता बुनियाद अली गजरौला थाना क्षेत्र के गांव चौबारा के रहने वाले थे लेकिन रोजगार की तलाश में साल 1978 में वह सैदनगली में एक इंटर कालेज के पीछे आकर बस गए थे और लकड़ी का कारोबार करने लगे थे। परिवार में पत्नी अफसाना, बड़ा बेटा गुलफाम, पांच बेटियां और सबसे छोटा जीशान था। जीशान ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.