मिर्जापुर, मार्च 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता शराब की दुकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोर को पुलिस ने बुधवार की रात वनस्थली महाविद्यालय के पीछे जंगल से धर दबोचा। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। जख्मी दोनों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि भाग रहे दो अन्य बदमाश पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 16 मार्च की रात सोनपुर गांव के पास शराब की दुकान में चोरी हुई थी।पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। बुधवार की रात पुलिस गश्त पर निकली थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की बदमाश अहरौरा के वनस्थली महाविद्यालय के पीछे जंगल में मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। तब तक बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में बदमाश चंदौली जिले ...