श्रावस्ती, मार्च 20 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए गोवध के मामले में गुरुवार रात पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया जिसमें थाना प्रभारी बाल बाल बच गए। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भागते समय गिरा एक आरोपी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में चार फरवरी को गोवध की वारदात हुई थी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही थी। शुवार भोर मल्हीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मकुनी तिराहे से कुछ दूर बगीचे मे गोवध करने जा रहे है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ प्रभारी निरक्षक ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसमें ...