श्रावस्ती, अप्रैल 20 -- श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती जिले के थाना सिरसिया क्षेत्र में पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गोवध के एक वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी सिरसिया भेजा गया है। थाना सिरसिया क्षेत्र के विशुनापुर पड़वलिया निवासी राजू श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी थी कि रवि मिश्रा के खेत में गोवंश का कटा हुआ सिर और खून मिला है। इस गंभीर मामले में अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- पुलिस से हुई मुठभेड़ में शातिर गौ-तस्कर गिरफ्तार जांच के दौरान सम्भार पुरवा थाना कोतवाली भिनगा निवासी ननऊ पुत्र महताब का नाम सामन...