गोंडा, मई 29 -- मनकापुर (गोंडा) संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सीमेंट व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस को गुरुवार देर रात बड़ी कामयाबी हासिल हुई। मनकापुर पुलिस व एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को धर दबोचा। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, 44 हजार रुपए और अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया किया गया। बीते सोमवार की शाम लगभग छह बजे बैरीपुर रामनाथ गांव के पास सीमेंट व्यापारी के एजेंट प्रेमनाथ गुप्ता से अपाची सवार तीन बदमाश मारपीट कर 1.10 लाख रुपये छीन कर फरार हो गये थे। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस इसे चुनौती के रूप में लेते हुए मंगलवार को एफआईआर दर्ज करके अपराधियों को पकड़ने में जुट गयी। वही एसपी विनीत ज...