हरदोई, अक्टूबर 2 -- हरदोई, संवाददाता। शाहजहांपुर से लौट रहे लखनऊ के सर्राफा व्यवसायी से शाहाबाद क्षेत्र में हुई पांच किलो चांदी की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने व्यापारी के चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से पांच किलो चांदी, बिना नंबर की कार, दो तमंचे, चार कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं। सीओ शाहाबाद संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र की प्रेमनगर कॉलोनी निवासी सर्राफा व्यवसायी हृदयराम सोनी 27 सितंबर को शाहजहांपुर से लखनऊ लौट रहे थे। शाहाबाद क्षेत्र में बजरी प्लांट के पास बिना नंबर की कार सवार बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर पांच kilo चांदी से भरा बैग छीन लिया था। मामले में शाहबाद थाने में रिपोर्ट दर्...