सहारनपुर, फरवरी 13 -- शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल एक गोकश गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल गोकश 25 हजार रुपये का इनामी बताया जा रहा है। शुक्रवार शाम बड़गांव-देवबंद मार्ग पर बेलड़ा पुलिया पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी देवबंद की ओर आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। बाइक सवार जंगल के रास्ते भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर घेरेबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल होकर नीचे गिर गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। घायल बदमाश ने खुद की पहचान शकील पुत्र यामीन निवासी देवबंद बताया। घायल शकील गोकशी के कई मामलों में वांछित चल रहा था। जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह ...