सहारनपुर, अगस्त 21 -- देवबंद। देवबंद-बरला मार्ग पर बुधवार देर रात सांपला खत्री के जंगल में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से शकील घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान गोकशी की सूचना पर कोतवाली प्रभारी कपिल देव टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही दो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पठानपुरा निवासी शकील के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके से मोटरसाइकिल, तमंचा, दो कारतूस, जिंदा गोवंश और कटान के उपकरण बरामद हुए। प्रभारी ने बताया कि शकील पर विभिन्न थानों में गोवध, आबकारी और आर्म्स एक्ट के आठ मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...