बिजनौर, मार्च 24 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोकशी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से गोकशी के उपकरण, अवैध शस्त्र व एक बाइक बरामद की है। पुलिस संबधित धाराओं में आरोपी का चालान कर दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 22 मार्च को इदरीश पुत्र महबूब निवासी काजी हाउस तिराहा, मौहल्ला पठानपुरा नजीबाबाद के घर पर रिश्तेदारी में गोमांस लेकर आए सलमान उर्फ बिहारी व अयान पुत्र उस्मान उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही सलमान व अयान सहित पांच के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार को कोटद्वार से नजीबाबाद की तरफ आ रहे गोवध निवारण अधिनियम में वांछित आजाद पुत्र हनीफ निवासी ग्राम हुसैनपुर किरतपुर बिजनौर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी उस्मान उर्फ बाबू मौका पाकर फरार ह...