जौनपुर, मार्च 29 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी बताया गया। क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान पाली बाजार से सूचना मिली कि सामूहिक दुष्कर्म का 21 वर्षीय आरोपी शिवम राजभर उर्फ गोलू अपने साथी के साथ बाइक पर अवैध असलहे के साथ जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने केड़वारी मोड़ पर घेराबंदी की। बाइक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश भागने लगे और अनियंत्रित होकर गिर पड़े। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गया। गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.