लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अत्याधुनिक तकनीक के साथ अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई का दायरा बढ़ा रही पुलिस के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट को दोगुना बढ़ाया गया है। इसका परिणाम आरोपितों के विरुद्ध सजा कराए जाने की दर में बढ़ोतरी से लेकर जघन्य अपराधों में कमी के रूप में सामने आ रहा है। जीरो टालरेंस की नीति के तहत कुख्यातों के विरुद्ध कार्रवाई का सिलसिला भी जारी है। डीजीपी राजीव कृष्ण के अनुसार इस वर्ष पुलिस मुठभेड़ में सर्वाधिक 48 अपराधी मारे गए। पिछले आठ वर्षों में पुलिस मुठभेड़ में कुल 266 अपराधी मारे गए हैं और 10,990 घायल हुए। पुलिस मुख्यालय में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता में डीजीपी ने पुलिस में हुए बदलावों पर चर्चा के साथ उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा, बीते आठ वर्षों में प्रदेश दंगा मुक्त हुआ है। अपराधियों को सजा दिलाने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.