मथुरा, अप्रैल 4 -- थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और एसओजी टीम की गश्त के दौरान जानलेवा हमले के आरोप में वांछित चल रहे दो इनामियों से कमई नहर के समीप गुरुवार रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गयी। इसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर असलाह बाइक बरामद की। पुलिस ने घायल को उपचार के लिये भर्ती कराया। गुरुवार रात प्रभारी निरीक्षक बरसाना और एसओजी प्रभारी टीम के साथ वांछित, इनामियों की तलाश में गश्त पर थे। बताते हैं कि तभी रात करीब एक बजे इनामियों के कमई नहर की ओर होकर आने की मिली सटीक सूचना पर भरना खुर्द माइनर पर सहार से कमई वाले नाले पर रहेडा की ओर से आने वाले मार्ग पर चेकिंग करने लगी, तभी सामने से आ रहे बाइक सवारों ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बाइक छोड़कर भाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.