बुलंदशहर, जनवरी 1 -- सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस की अलीगढ़ के सुपारी किलर व लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा,कारतूस और एक लूटी हुई कार बरामद की है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस टीम गुर्जर चौक पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वैगनआर कार आती हुई दिखाई दी। जिसको पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया, तो चालक कार लेकर तेजी से भागने लगा। कुछ दूरी पर गाडी अनियंत्रित होकर कोहरे के कारण गैसूपुर नहर के पास सड़क से नीचे उतर गयी। पुलिस से घिरता देख कार सवारों ने टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की।जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया...