मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- थाना सिविल लाइन पुलिस ने अन्तर्राज्यीय स्तर के तीन शातिरों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि काम्बिंग के दौरान उनके तीसरे साथी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 40 हजार रुपए नगद, दो तमचे व एक बाइक बरामद की है। थाना सिविल लाइन प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गत 7 फरवरी को अज्ञात चोरों ने त्यागी धर्मशाला के पास खडी कार का शीशा तोडकर 50 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी। देर रात्रि पुलिस संधावली अंडरपास के पास चैकिंग कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक पर तीन बदमाश सवार होकर आ रहे थे। पुलिस ने तीनों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंन...