पुलिस मुठभेड़ की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका
नई दिल्ली, जून 22 -- सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक याचिका दायर कर बिहार में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की जांच के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ कमेटी बनाने और सीबीआई जांच का आदेश देने की मांग की गई है। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ के सामने याचिका दायर करने वाले वकील विशाल तिवारी ने मामले को जल्द सुनवाई के लिए रखने का जिक्र किया। याचिका में सीबीआई जांच की भी मांग की गई है। पीठ ने तिवारी से कहा कि रजिस्ट्रार के सामने इसका जिक्र करें। दरअसल, बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी तिवारी की 17 जून को हुई मौत पर विवाद खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- परिषद ने एनकाउंटर की न्यायिक जांच की उठाई मांग उनके परिवार का दावा है कि पुलिस की गोली लगने से पहले उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.