लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित पुलिस मुख्यालय के आईजी लोक शिकायत कार्यालय में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक फरियादी ने प्रार्थना पत्र देने के तुरंत बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना की सूचना मिलते ही कार्यालय में मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र के पीपरखेड़ा शुक्लागंज निवासी 45 वर्षीय राम किशोर अपनी किसी शिकायत को लेकर आईजी लोक शिकायत कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपा और उसके तुरंत बाद अचानक जहरीला पदार्थ निगल लिया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग सकते में आ गए। यह भी पढ़ें- पुलिस मुख्यालय के लोक शिकायत कार्यालय के गेट पर युवक ने जहर खाया घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने फौरन डायल 108 एंबुलेंस बुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.