लखनऊ, अगस्त 16 -- Ambedkar Nagar News: यूपी पुलिस मुख्यालय में तैनात एसपी (आईपीएस) आशुतोष मिश्र की 91 वर्षीय मां इंद्रावती की रविवार दोपहर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनके जेवर भी लूट लिए। वारदात आंबेडकर नगर जनपद के मालीपुर इलाके के रुढ़ा धमरुआ गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर हुई। शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मुंह से खून निकल रहा था और कपड़ा ठुंसा हुआ था। आईपीएस की मां की हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी प्राची सिंह समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। तफ्तीश शुरू हुई। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आईपीएस आशुतोष मिश्र भी आनन फानन पैतृक आवास पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवारीजनों ने इंद्रावती की हत्या करक शरीर से गहने लूटे जान...