लखनऊ, मई 1 -- सिग्नेचर बिल्डिंग पुलिस मुख्यालय के लोक शिकायत कार्यालय के गेट पर गुरुवार दोपहर 45 वर्षीय फरियादी राम किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जल रहा है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक राम किशोर मूल रूप से उन्नाव जनपद के गंगाघाट पीपर खेड़ा के रहने वाले हैं। वह लोक शिकायत कार्यालय में एक प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचे थे। एकाएक वहां उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस कर्मियों ने आनन फानन उच्चाधिकारियों और सुशांत गोल्फ सिटी थाने को सूचना दी। पुलिस कर्मी राम किशोर को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। लोहिया में डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उन्हें भर्ती कर लिया। यह भी पढ़ें- शरीर पर पेट्रोल छिड़का, लाइटर लेकर बिजली के पोल पर चढ़ गया; सरेआम आत्मदाह की कोशिश से हड़कंप पुलिस ने राम क...