मुजफ्फर नगर, मई 9 -- मुजफ्फरनगर पुलिस मार्डन स्कूल में मदर्सडे का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक,अध्यापिकाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्कूल द्वारा सभी बच्चों की माताओं को इस अवसर पर विद्यालय में बुलाकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं की माताओं में कार्यक्रम के प्रति अत्यन्त उत्साह रहा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी माताओं को ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा शर्मा ने बताया कि स्कूल में शुक्रवार को मदर्सडे व यैलो डे बनाया गया। यैलो डे पर अधिकांश बच्चे यैलो कलर की वेशभूषा मे स्कूल में पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर बच्चों ने माताओं संग दी मनमोहक प्रस्तुतियां स्कूल की स...