सहारनपुर, दिसम्बर 9 -- पुलिस महकमे को डायल-112 के लिए दस नई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गाड़ियां मिली हैं, जिनको एसएसपी आशीष तिवारी ने हर झंडी दिखाकर रवाना किया है। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित मैदान से एसएसपी आशीष तिवारी ने डायल-112 की 10 नई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गाड़ियों को हरी झंडी दिखकर रवाना किया है। एसएसपी ने कहा कि डायल-112 सेवा आमजन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। नई गाड़ियों के शामिल होने से जनपद में आपातकालीन घटनाओं पर और भी तेज, प्रभावी व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम और कम होगा, जिससे पीड़ितों को त्वरित सहायता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि ➡नई गाड़ियों में आधुनिक संचार प्रणाली, जीपीएस ट्रैकिंग, प्राथमिक चिकित्सा किट सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। ताकि किसी भी आपात स्थ...