लखनऊ, जनवरी 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 में सफल अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की कंप्यूटर टंकण परीक्षा 18 जनवरी को नोएडा व लखनऊ और 19 जनवरी को लखनऊ में होगी। इससे पहले कंप्यूटर टंकण परीक्षा 21 से 24 दिसंबर 2025 तक हुई थी। दूसरे चरण की कंप्यूटर टंकण परीक्षा के लिए अभ्यर्थी प्रवेश पत्र बोर्ड की uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...