मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में तीन साल की उम्र की छूट की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सबोधन ज्ञापन सीओ भोपा को दिया। उड़ान भरो फाउंडेशन सामाजिक संस्था के संस्थापक अक्षित चौधरी के नेतृत्व में पलक, पायल, निक्की, अनुराधा, प्रियांगी, रजनी, कुमारी शिवानी, चिंकु, अमित, अभिषेक, अक्षय, रोहित, अमित, रौनक़, पवन, आफ़ताब, शाहबाज़, सिद्धार्थ, अक्षय, रजत, निखिल, वंश, दीपक, रोहित भोपा में एकत्रित हो गए और पुलिस भर्ती में आयु में तीन वर्ष की छूट की मांग को लेकर थाने पर पहुंचे। छात्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन वर्ष की अतिरिक्त छूट देने का वादा किया था लेकिन भर्ती बोर्ड से आए विज्ञापन में कोई छूट का ज़िक्र नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम सबोधन ज्ञापन सीओ भोपा देवव्रत व...