लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस वर्ष पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड एक लाख नए कार्मिकों की भर्ती करेगा। बीते नौ वर्षों में यूपी पुलिस में 2.20 लाख से अधिक कार्मिकों की निष्पक्ष भर्ती संपन्न हुई है। मु्ख्यमंत्री ने ये बातें इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में पुलिस दूरसंचार विभाग के 936 प्रधान परिचालकों / प्रधान परिचालकों (यांत्रिक) को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के दौरान कहीं।मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से प्रशिक्षण हासिल करने और प्रदेश की 25 करोड़ आबादी की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जिस प्रकार निष्पक्ष, पारदर्शी व बिना किसी लेनदेन के भर्ती हुई है, उसी प्रकार अभ्यर्थी भी पूरी तत्परता से सेवा करें। यह भी पढ़ें- यूप...