पुलिस भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा में दिघवारा की बेटियों ने लहराया परचम
छपरा, मई 30 -- दिघवारा, निस । बिहार पुलिस भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा में प्रखंड की शीतलपुर पंचायत की चार बेटियों ने सफलता प्राप्त कर पंचायत का नाम रोशन किया है। वहीं पंचायत से सटे क्षेत्र के और दो समेत छह अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए हैं। इनकी इस उपलब्धि से पंचायत समेत प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में भी प्रेरणा का संचार हुआ है। इनमें शीतलपुर पंचायत के बाबूटोला के धनंजय सिंह की पुत्री गरिमा कुमारी व अनिल सिंह की पुत्री अंजली कुमारी, शीतलपुर डीह गांव निवासी प्रह्लाद पंडित की पुत्री खुशबू कुमारी, शीतलपुर बाजार निवासी मुन्ना चौधरी की पुत्री मनीषा कुमारी और त्रिलोकचक के कनकपुर गांव निवासी श्रवण राम की पुत्री आरती कुमारी व चैनपुर गांव के सरोज सिंह के पुत्र उज्जवल कुमार सिंह शामिल है। ये सभी बाबूटोबा गांव निवासी वार्ड सदस्य व शिक्षक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.