जौनपुर, जून 11 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा बुधवार को संपन्न हो गई। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छह पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 56 हजार 880 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 41 हजार 609 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 15 हजार 271 अनुपस्थित रहे। आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में 73.15 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 26.85 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। तीन दिनों तक चली परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में कुल 19 हजार 356 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 13 हजार 678 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 5 हजार 282 अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- तीन दिन में 21.92 लाख अभ्यर्थियों ने दी सिपाही भर्ती परीक्षा वहीं दूसरे...