बदायूं, जून 8 -- पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए बदायूं पुलिस ने विशेष सत्यापन अभियान चलाया है। अभियान के तहत परीक्षा में गड़बड़ी, धांधली या अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों की जानकारी जुटाकर उनका सत्यापन किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी भी दी गई। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे व्यक्तियों की पहचान की, जिनका नाम पूर्व में भर्ती परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं से जुड़ी गतिविधियों में सामने आया था। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले पुलिस का सत्यापन अभियान पुलिस ने उनके बारे में जानकारी ...