एटा, मार्च 19 -- पुलिस भर्ती परीक्षा में शराब पीकर ड्यूटी करने पहुंचे सहायक अध्यापक को बेसिक शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस दिया है। नोटिस में सहायक अध्यापक से तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि मुबारिकपुर सराय विद्यालय के सहायक अध्यापक की पुलिस भर्ती परीक्षा में ड्यूटी लगायी गई थी। 14-15 मार्च को आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में बनाए गए जवाहर लाल नेहरू डिग्री कालेज में सहायक अध्यापक की ड्यूटी लगी थी। 15 मार्च को ड्यूटी पर वह शराब पीकर पहुंचे। शराब पीकर पहुंचे सहायक अध्यापक को आंतरिक सचल दल ने पकड़ लिया। इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को दी गई। इसके बाद शरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.