अमरोहा, मार्च 12 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता व एसपी की मौजूदगी में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में 14 एवं 15 मार्च को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। दोनों आला अफसरों ने परीक्षा को लेकर जिम्मेदार अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पुरूष एवं महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग-अलग स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए। परीक्षा केंद्र में सभी कार्मिक फोटो युक्त पहचान पत्र जरूर प्रदर्शित करें। सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक निर्धारित प्रक्रियानुसार परीक्षा के सफल संचालन की जिम्मेदारी निभाएं। परीक्षा की संवेदनशीलता, शुचिता एवं पारदर्शिता किसी भी स्तर पर भंग करने के प्रयास पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे, रोडवेज एवं परिवहन विभाग को निर्दे...