हाथरस, जून 6 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा सोमवार से आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर शनिवार को एडीजी आगरा जोन ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर अधीनस्थों से तैयारी को परखा। जनपद में में 8, 9 और 10 जून को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 24,768 परीक्षार्थीपरीक्षा केंद्रों का निरीक्षण शनिवार को आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसके भगत ने हाथरस पहुंचकर प्रमुख परीक्ष केंद्रों का निरीक्षण किया। उनका उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करना था। एडीजी भगत ने शहर के बागला डिग्री कॉलेज और बागला इंटर कॉलेज ...