आजमगढ़, जून 9 -- आजमगढ़। नगर कोतवाली की पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा में अफवाह फैलाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो वायरल किया था। जिसमें पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के संबंध में भ्रामक सूचना थी। वायरल वीडियो का जांच में किसी भी भर्ती परीक्षा से कोई संबंध नहीं पाया गया। संज्ञान लेते हुए साइबर सेल ने वीडियो का फैक्ट चेक एवं तकनीकी परीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि वायरल वीडियो दिनांक 17 अप्रैल का है। जनपद गौतमबुद्ध नगर से संबंधित है। इस वीडियो का किसी भी भर्ती परीक्षा अथवा प्रतियोगी परीक्षा से कोई संबंध नहीं है। यह भी पढ़ें- यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में मोबाइल के साथ पकड़े गए अभ्यर्थी, कई पर FIR; 25% उम्मीदवार रहे गैरहाजिर नगर कोतवाली की पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी संचालक आशुतोष कुमार मौर्य निवास...