कौशाम्बी, जून 10 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की बुधवार की भोर में भरारी में केपीएस के सामने हुए हादसे में मौत हो गई। युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारा है। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव निवासी अनुज शर्मा (25) पुत्र अजय शर्मा बुधवार सुबह आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए वाराणसी स्थित परीक्षा केंद्र जा रहा था। सुबह करीब 5:40 बजे वह जैसे ही अपनी बाइक से केपीएस कॉलेज के सामने पहुंचा। एक अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। यह भी पढ़ें- वाराणसी परीक्षा देने जा रहा अभ्यर्थी बाइक से गिरकर घायल हादसे में अनुज के सिर पर गंभीर चोटें आई। वह सड़क पर गिरकर तड़प रहा था। राहगीरों ने हादसे की सूचना कोखराज थ...