औरैया, जून 9 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह कान्हा इंटरनेशनल एकेडमी के सामने हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे ई-रिक्शा और बुलेट मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने फर्रुखाबाद जा रही युवती समेत दो बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया सुमंगढ़ा निवासी 48 वर्षीय सुरेश सिंह अपनी पुत्री 25 वर्षीय रिया सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए बुलेट मोटरसाइकिल से फर्रुखाबाद लेकर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर यूपी में अलर्ट, दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ ऐक्शन; भ्रामक वीडियो पर FIR रास्ते में जगन्नाथपुर स्थित र...