बाराबंकी, मार्च 16 -- रामसनेहीघाट (बाराबंकी), संवाददाता। पुलिस में भर्ती होकर वर्दी पहनने का सपना देख रही एक 25 वर्षीय विवाहिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। देर रात जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से वातावरण गमगीन हो गया। पति सौरभ पाठक और उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पूरे चितई, मजरे अमहिया की निवासी आरती देवी (25), पत्नी सौरभ पाठक, सोमवार शाम सुकुल बाजार क्षेत्र में आयोजित भर्ती परीक्षा का पेपर देने अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से गई थीं। परीक्षा देकर लौटते समय शुकुल बाजार के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे।हादसे में सौरभ पाठक को गंभीर चोटें आईं, जबकि आरती देवी के स...