जौनपुर, जून 11 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर गोनौली गांव के पास टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार पुलिस अभ्यर्थी छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अंजली यादव पुत्री फूलचंद अपने चाचा जगदीश यादव के साथ बाइक से गाजीपुर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने गई थी। वहां वापस लौटते समय गोनौली गांव के पास ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चालक चाचा बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई पूरी की। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...